फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पति ने बहनोई, दामाद के साथ मिलकर मुन्नी को मारा

पति ने बहनोई, दामाद के साथ मिलकर मुन्नी को मारा

Sat, 14 Jul 2018 02:25 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
पति ने बहनोई, दामाद के साथ मिलकर मुन्नी को मारा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लाइनपार सूर्य नगर में रहने वाली मुन्नी त्यागी (45) की हत्या उसके पति ने बहनोई और बहनोई के दामाद के साथ मिलकर मकान हड़पने के लिए की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए महिला को बेटे के रिश्ते के लिए लड़की देखने की बात कहकर तीनों अमरोहा ले गए थे। जहां पर गला घोंटकर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था। मझोला पुलिस ने वारदात का खुलासा कर शुक्रवार को आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला के पति और उसके बहनोई को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मुन्नी त्यागी से उसके पति निर्दोष का करीब दस साल से विवाद चल रहा था। सूर्य नगर स्थित करीब सौ गज का मकान महिला के नाम पर था। जिसे हड़पने के लिए वारदात की साजिश निर्दोष ने रची थी। महिला भी निर्दोष से कम वास्ता रखती थी लेकिन उसने जब बेटे की शादी का बहाना किया तो महिला उसके साथ 24 जून को अमरोहा जाने को राजी हो गई थी। अमरोहा से महिला के वापस न आने पर 25 जून को उसकी बेटी प्रीति ने मझोला थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मां के गायब होने में पिता पर शक जताया था। एसपी ने बताया कि सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि वारदात के दिन निर्दोष के साथ उसके बहनोई का दामाद सुनील निवासी आदमपुर भी था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने अमरोहा जाकर बृहस्पतिवार रात को महिला का क्षत विक्षत शव बरामद किया था। शुक्रवार को आरोपी सुनील को जेल भेज दिया गया है। वारदात में शामिल निर्दोष पर शिकंजा कर दिया गया है, उसके बहनोई विजयपाल निवासी नूरपुर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस को शक है कि निर्दोष ने बहनोई और उसके दामाद को वारदात को अंजाम देने के लिए सुपारी भी दी थी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed