फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निर्यातक के परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख की लूट

निर्यातक के परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
निर्यातक के परिवार को बंधक बनाकर 10 लाख की लूट
मुरादाबाद। कटघर के एकता विहार कालोनी में रहने वाले एक निर्यातक के परिवार को घर में एक कमरे में बंधक बनाकर बृहस्पतिवार रात लुटेरों ने करीब 10 लाख रुपये का सामान लूट लिया। सहरी का वक्त होने पर जब अलार्म बजा तो परिवार की नींद खुली, उन्होंने खुद को कमरे में बंद पाया तो खिड़की से झांकने पर दो बदमाश उनको घर से भागते हुए दिखाई दिए। जिस समय वारदात तब पुलिस की एक टीम निर्यातक के घर के बाहर खड़ी थी। लेकिन लुटेरे पीछे के रास्ते से वारदात को अंजाम कर निकले भागे। निर्यातक ने सामने आने पर दो लुटेरों को पहचान लेने का दावा किया है।
विज्ञापन

निर्यातक रईस आलम ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी फौजिया और इसरा, हुजा, हादिया और बेटा हमजा है। रईस का लाजपत नगर में कार्यालय है। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे वह ड्राइंग रूम में परिवार के साथ नमाज पढ़कर सोए थे। रात ढाई बजे सहरी की वजह से अलार्म बजा तो उनकी नींद खुली। इस दौरान उन्होंने घर में खटपट की आवाज सुनी। दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पता चला कि दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कालोनी के चौकीदार चंद्र बहादुर को फोन कर मामले की सूचना दी। चौकीदार ने पुलिस को बताया, सूचना पर पुलिस और कालोनी के लोग घर के बाहर पहुंचे तो घर के अंदर मौजूद दो बदमाश सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचे और वहां से जंगल की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद रईस ने खिड़की से झांककर देखा तो दरवाजे को कपडे़ से बांधा गया था, जिसे धक्का देकर उन्होंने खोला और मकान से बाहर निकलकर पुलिस को मामले की सूचना दी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जंगल की ओर दौड़ी लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। सूचना फोरेंसिक और इंटीलीजेंस यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी जुटाई। घर के पीछे की तरफ एक सीढ़ी पड़ी मिली है, बाउंड्रीवॉल पर लगे लोहे के तार को काटा गया है। रईस आलम ने बताया कि घर के अंदर से डेढ़ लाख रुपये की नकदी, चार चूड़ी सोने की, दो हार सोने के, एक रानी हार सोने का, चार अंगूठी सहित करीब दस लाख का माल घर के अंदर से बदमाश ले गए हैं। जिन दो लोगों ने उन्होंने घर के अंदर देखा था, उनमें से एक ने गुलाबी रंग की शर्ट और निक्कर पहन रखा था। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed