फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सिपाही की पत्नी ने कर दिय घोआला

सिपाही की पत्नी ने कर दिय घोआला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सिपाही की पत्नी ने कर दिय घोआला
मुरादाबाद। सिपाही की पत्नी पर आरोप है कि उसने अपनी रिश्तेदारों सहित कई महिलाओं से लाखों रुपये हड़प लिए और अब रकम वापसी की मांग पर धमकी दे रही है। मामले की शिकायत मझोला थाने में की गई है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच थाने में विवाद होने पर हंगामा हुआ पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मझोला थाने पहुंचीं महिलाओं आदेश, सुमन, चित्रा, कविंद्री देवी, सरलेश, रविंद्री, प्रतिभा, ज्योति ग्राम वारसपुर जिला अमरोहा और आदेश निवासी ने बताया कि प्रकाश नगर निवासी उनकी एक रिश्तेदार है, जिसके पति सिपाही हैं। शिकायतकर्ता महिलाओं ने बताया कि सिपाही की पत्नी ने उनको बताया कि वह एक फाइनेंस एंड इंवेस्टमेंट कंपनी खोल रही है, जिसमें वह एक मुश्त जमा रकम पर 12 प्रतिशत ब्याज देगी। रकम सितंबर 2018 तक के लिए जमा करनी थी। आरोपी महिला उनकी रिश्तेदार थी, इस वजह से उस पर विश्वास करके 50 हजार से लेकर नौ लाख रुपये करीब 15 महिलाओं ने दिए। आरोप है कि समयावधि पूरी होने के बाद जब सिपाही की पत्नी से रकम वापस मांगी गई तब वह टालमटोल करती रही और अब रकम वापस करने से इंकार कर दिया है। धमकी देती है कि उसके पति के संबंध पुलिस के उच्चाधिकारियों से है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से शुक्रवार को दोबारा शिकायत की गई है। उधर, इस मामले में आरोपी महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी पर लगाए गए आरोप गलत हैं। कुछ रिश्तेदाराें ने रकम उधार दी थी, जो कि वापस कर दी गई है। उसी रकम को ही बढ़ा चढ़ाकर बताया जा रहा है। एसएचओ विकास सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed