फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नौ हजार श्रमिकों को 9.87 करोड़ के स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए

नौ हजार श्रमिकों को 9.87 करोड़ के स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
नौ हजार श्रमिकों को 9.87 करोड़ के स्वीकृति प्रमाण पत्र दिए
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मंडल के पंजीकृत 9429 निर्माण श्रमिकों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत 9 करोड़ 87 लाख 77 हजार रुपये की धनराशि की स्वीकृति के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । इतना ही नहीं श्रमिकों के पंजीकरण शुल्क में भी कमी कर दी है। पहले 50 रुपये श्रमिकों को पंजीकरण कराने के लिए देने होते थे लेकिन अब 20 रुपये जमा करने पर ही पंजीकरण किया जा रहा है।

श्रम विभाग की उपायुक्त वंदना ने बताया कि श्रमिकों को पंजीकृत करके उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं। निरंतर पंजीकरण कराए जाने के कारण अब श्रम विभाग में लंबी लाइन नहीं लग रही है। दो दिन पहले श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शिशु हितलाभ योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए थे। अभी हाल में शिशु हित लाभ योजना में 3123 श्रमिकों को लाभ दिया गया है। इसी तरह 2358 को चिकित्सा सुविधा, श्रमिक, कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 477, मृत्यु एवं विकलांग सहायता योजना के तहत 29 और अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत 29 श्रमिक को अनुदान राशि के प्रमाणपत्र दिए गए थे। अमरोहा में शिशु हितलाभ के तहत 319 श्रमिक, चिकित्सा सुविधा अंतर्गत 1241 श्रमिक, कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 90 श्रमिक, मृत्यु एवं विकलांगता सहायता योजना के अंतर्गत 17 श्रमिकों को दिया गया। रामपुर, संभल और बिजनौर के श्रमिकों को भी प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed