फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ताबड़तोड़ अपराधों ने खत्म किया पुलिस का इकबाल

ताबड़तोड़ अपराधों ने खत्म किया पुलिस का इकबाल

Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ अपराधों ने खत्म किया पुलिस का इकबाल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ताबड़तोड़ अपराधों ने पुलिस का इकबाल समेटकर रख दिया है। पिछले डेढ़ महीने में 14 डकैती और पर्स व चेन लूट की ताबड़तोड़ 40 से ज्यादा वारदात कर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। पूरी ताकत लगाने के बाद भी पुलिस डकैतों और स्नैचर्स को रोकने में नाकाम है। इसी अवधि में हुई 20 हत्याएं भी पुलिस नाकामी की गवाही दे रही हैं। अपने ऊपर आए दबाव को कम करने के लिए पुलिस कुछ मुठभेड़ों के साथ सामने आई, लेकिन डकैतों में पुलिस की इन मुठभेड़ों का रत्तीभर खौफ नजर नहीं आता।
10 अक्तूबर के बाद शुरू हुआ अपराधों का सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। डकैतों और बाइकर्स ने खास तौर पर शहरी क्षेत्र के थानों को निशाना बना रखा है। मझोला, पाकबड़ा, कटघर और सिविल लाइंस में डकैतों और बाइकर्स ने ताबड़तोड़ वारदात की हैं। कुंदरकी में भी क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पाकबड़ा और नागफनी के थानेदारों को कप्तान ने लाइन हाजिर कर दिया है। मझोला, कटघर और सिविल लाइंस में क्राइम रेट पहले से कई गुना बढ़ चुका है। मझोला के पैपटपुरा में तीन डकैतियों के साथ शुरू हुआ डाकों का सिलसिला अभी तक जारी है। मझोला पुलिस ने डकैती को चोरी की धाराओं में दर्ज करके परोक्ष रूप से डकैतों का दुस्साहस बढ़ाया। पैपटपुरा के बाद पाकबड़ा के पल्लूपुरा में पड़ी डकैती को पाकबड़ा पुलिस ने भी चोरी की धाराओं में समेट दिया। परोक्ष रूप से ही सही घटनाओं का दबाने में पुलिस की मदद मिली तो डकैतों का दुस्साहस इस कदर बढ़ा कि उन्हाेंने डेढ़ महीने में 14 डाके डालकर पुलिस की नींद उड़ा दी।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने डकैतों के पकड़े जाने के बाद चोरी की घटनाआें का डकैती में तरमीम कर लिया। लेकिन पुलिस के अल्पीकरण के रवैय्ये ने खाकी का इकबाल खत्म कर डाला है। मुगलपुरा में दो महिलाओं की नृशंस हत्या कर दी गई। छजलैट में युवती को गला घोंटकर मारने के बाद हत्यारों ने शव ईख में दबा दिया। सोमवार को पीलीकोठी पर फर्म कर्मी से भरी दोपहरी लुटेरों ने रकम लूट ली। किसरौल में पीतल कारोबारी के घर पड़े डाके का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। कटघर के ख्वाजा नगर में पड़ी डकैती में भी पुलिस खाली हाथ है। भगतपुर में पुलिस चौकी के पास डकैतों ने डाका डालकर पुलिस का इकबाल ध्वस्त कर दिया। कुंदरकी की डकैती से लेकर हजरत नगर गढ़ी में वृद्धा की नृशंस हत्या तक पुलिस नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जो वारदात हुई हैं इनके खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। मैं खुद एसपी सिटी, एसपी देहात से इन घटनाओं के बारे में लगातार जानकारी कर रहा हूं। कुछ मामलों में अहम सुराग लगे हैं। उनका जल्द खुलासा किया जाएगा। - बिनोद कुमार सिंह, आईजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed