{"_id":"5c043fcabdec2241ac3bc986","slug":"41543782346-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर में वार कर बेरहमी से की गई दोनों बहनों की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर में वार कर बेरहमी से की गई दोनों बहनों की हत्या
Updated Mon, 03 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
गुजराती मोहल्ले में दोनों बुजुर्ग बहनों राजरानी और कुसुम की हत्या को शुक्रवार रात उस वक्त अंजाम दिया गया जब पूरा परिवार घर से कुछ दूर एक पार्टी में मौजूद था। इसकी पुष्टि रविवार को दोनों बहनों के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद हुई है। दोनों बहनों की हत्या बेरहमी से कई बार सिर में भारी चीज (रॉड जैसी) मारकर की गई थी, दोनाें के सिर में चोट लगी थी। विस्तृत जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।
पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को रविवार दोपहर को घर पर लाया गया। यहां गम और आक्रोश के माहौल के बीच दोनों बहनों की अर्थी एक साथ उठी। उनको अंतिम संस्कार के लिए ब्रजघाट ले जाया गया। इस दौरान परिवार वालों ने पुलिस से इस दोहरे हत्या कांड का जल्द खुलासा करने की मांग की है। पुलिस ने कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर दोहरे हत्याकांड की जांच शुरू की है। एसएसपी जे रविन्दर गौड ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये मामला लूट के अलावा प्रापर्टी विवाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। दोनों बहनों के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी आ गई है। शुक्रवार रात करीब दस बजे के बाद से ही उनका फोन उठना बंद हो गया था। आखिरी बार रात को आठ बजे के आसपास ही रिश्तेदारों से कुसुम ने फोन पर बात की थी। अंदेशा कि रात आठ बजे से दस बजे की बीच वारदात को अंजाम देकर बदमाश घर से निकल गए थे। शव रात भर कमरे में पडे़ रहे। वारदात में किसी करीबी की भूमिका लग रही है। जिसे पूरे परिवार के पार्टी में एकजुट होने और राजरानी, कुसुम के घर पर होने की पुख्ता जानकारी थी। बदमाशों की संख्या भी दो से अधिक हो सकती है। संदिग्धों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गईं हैं। पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को उठाया भी गया है।
शनिवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे गुजराती मोहल्ले में रहने वाली दो बुजुर्ग बहनों राजरानी (75) और कुसुम (72) का शव दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर अलग अलग कमरों में मिला था। अज्ञात के खिलाफ राजरानी के बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घर में लूटपाट भी की गई है। अंदेशा जताया गया था कि गला घाेंटकर दोनों बहनों की हत्या की गई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह ‘हेड इंजरी’ है।