फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   20 करोड़ की जमीन पर कब्जा रुकवाया

20 करोड़ की जमीन पर कब्जा रुकवाया

Sat, 28 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
20 करोड़ की  जमीन पर कब्जा रुकवाया
मुरादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र केलोगों के हस्तक्षेप पर शुक्रवार को वार्ड चार में निगम की करीब 20 करोड़ रुपये कीमत की जमीन पर किया जा रहा कब्जा अधिकारियों ने रुकवा दिया। नगर निगम द्वारा पहले ही इस जमीन पर गरीबों के लिए आवासीय योजना का शिलान्यास किया जा चुका है।

वार्ड चार केलाकड़ी फाजलपुर में नगर निगम की जमीन खाली पड़ी है। इस पर दो जगह कब्जा शुरू कर दिया गया। एक स्थान पर क्षेत्र के लोगों ने मिट्टी से भराव करके चारदीवारी करनी शुरू कर दी और दूसरे स्थान पर अज्ञात लोगों ने करीब सात बीघा कीमती जमीन की चारदीवारी करनी शुरू कर दी। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी। क्षेत्रीय पार्षद रजनी ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त और डीएम से की थी। इसकेबाद नगर निगम की संपत्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नगर निगम की टीम ने दोनों स्थानों पर निर्माण को रुकवा दिया। कब्जा करने वाले उक्त जमीन को अपनी बता रहे थे। इसके चलते नगर निगम की टीम ने तहसील की टीम के सर्वे होने तक निर्माण कार्य नहीं कराने का आदेश उक्त लोगों को रिसीव करा दिया। नगर निगम के संपत्ति विभाग के प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि निगम की इस जमीन की कीमत 20 करोड़ से ज्यादा है। निगम की जमीन का चिंन्हीकरण होने तक उक्त क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं होगा। इस पर तत्काल रोक लगा दी गई है। वहीं पार्षद रजनी देवी ने बताया कि पूर्व महापौर डा. एचटी हसन उक्त भूमि पर राजीव गांधी आवासीययोजना का शिलान्यास कर चुके हैं। निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से इसको माफिया कब्जा रहे हैं। क्षेत्र की जनता किसी को निगम की जमीन पर कब्जा नहंी करने देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed