{"_id":"5b352fee4f1c1b6d4d8b91b8","slug":"41530212334-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। तीन पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम फरहेदी कला में दहेज के लिए हुई गर्भवती विवाहिता का हत्या के मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद उनको जेल भेज दिया है।
विगत 26 जून को क्षेत्र के ग्राम फरहेदी में गर्भवती विवाहिता सुमन (20 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर बदायूं से कुंदरकी थाने को आए मृतका सुमन के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मृतका सुमन के भाई अरविंद निवासी ग्राम गुगौआ थाना उघैती जिला बदायूं ने पति राकेश, ससुर राम किशोर और सास माया देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि उसकी सुमन की हत्या से पहले उसको बेल्टों से पीटा गया जिसके चलते उसके शरीर पर चोटों के निशान स्पष्ट नजर रहे थे और शरीर नीला हो गया था। थानाध्यक्ष संजय धीर ने बताया कि मृतका सुमन की दहेज हत्या में मुकदमे में नामजद आरोपी पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है वहीं विवेचना में साक्ष्यों जुटा कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।