{"_id":"5b1d8b404f1c1bf56e8b756d","slug":"41528662848-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तलाक देने का झांसा देकर प्रेमिका का शारीरिक शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को तलाक देने का झांसा देकर प्रेमिका का शारीरिक शोषण
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक होटल कर्मचारी युवती का होटल का अकाउंटेंट चार साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी युवक शादीशुदा था और उसने पत्नी को तलाक देकर प्रेमिका से शादी का वादा किया था। आरोपी की पत्नी गर्भवती हुई तो युवती को अपने साथ हो रही धोखाधड़ी का पता चला और उसने थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि 2015 में वह मझोला थानाक्षेत्र के एक होटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट नौकरी करती है। वहां पर उसकी मुलाकात कोतवाली के कोठीवाल नगर निवासी कमल अरोड़ा से हुई। कमल होटल में ही बतौर अकाउंटेंट कार्यरत था। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। युवती को पता चला कि कमल शादीशुदा है, उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की। आरोप है कि प्रेमी ने उससे कहा कि वह पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करेगा। 2017 में वह दोनों मुरादाबाद से दिल्ली जाकर एक होटल में नौकरी करने लगे और वहां पर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। आरोपी युवक वहां से अपने परिजनों से मिलने आता था। युवती को अब पता चला कि प्रेमी की पत्नी गर्भवती है तो उसने अपने साथ हो रही धोखाधड़ी का विरोध जताया। आरोप है कि कमल ने उससे मारपीट की और पुलिस से शिकायत न करने की धमकी दी। युवती ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।