{"_id":"5ac53c5c4f1c1ba8618b5690","slug":"41522875484-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत चिकित्सक ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपंजीकृत चिकित्सक ने किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र के कूरी गांव में मंगलवार रात अपंजीकृत चिकित्सक ने खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। वह कुछ दिनों से मानसिक बीमारी से परेशान चल रहे हैं। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को सलीम के भांजे की शादी थी।
कूरी गांव में सलीम (60) का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी साजिदा और पांच बेटे नईम, महमूद, नईम, तसलीम और नदीम हैं। सलीम के बेटे ने बताया कि उसके पिता का गांव में ही क्लीनिक है। वह पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं। मंगलवार रात वह घर में पहुंचे और उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। इसके बाद उन्होंने परिजनों से कहा कि वह आग लगाने वाला है। परिजन उन्हें बचाने भागे। इसी बीच सलीम ने खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घेरे सलीम को किसी तरह बचाया। लेकिन जब तक उसका शरीर बुरी तरह से झुलस गया था। परिजन सलीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। परिजनों ने बताया कि सलीम पहले भी कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले छत से छलांग लगा दी थी। जिसमें उसकी जान बच गई थी। इसके अलावा पंखे में हाथ लगा दिया था।