फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बैंक मैनेजर के घर चोरी करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर

बैंक मैनेजर के घर चोरी करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर के घर चोरी करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत गांव में बैंक मैनेजर के घर से लाखों रुपये का सामान चोरी करने वाले चोरों तक पुलिस दस दिन बाद भी नहीं पहुंच पाई। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की थी, लेकिन उससे कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

हरदोई में तैनात बैंक मैनेजर अजीत सिंह का पैतृक घर लोधीपूर राजपूत में है। यहां उनके बड़े भाई किसान अमर जीत सिंह रहते हैं। एक मई की रात चोरों ने अमर सिंह के घर से अलमारी का लॉक तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। परिवार के लोग सुबह जागे तो उन्हें घटना की जानकारी हो पाई थी। इस घटना को दस दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है। इस तरह की घटनाएं करने वाला एक गिरोह पुलिस ने ट्रेस किया है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम दिल्ली गई थी, लेकिन चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed