फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मां की गोद से मासूम को छीनने की कोशिश

मां की गोद से मासूम को छीनने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मां की गोद से मासूम को छीनने की कोशिश
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कचहरी में तारीख पर आई एक महिला से उसके पांच साल के बच्चे को छीनने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए और उन्होंने तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले गई। पीड़ित महिला ने अपने पति, ससुर और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ तहरीर दी है।

पाकबड़ा निवासी युवती की शादी बिजनौर के नगली थाना नूरपुर जनपद बिजनौर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का पांच साल का एक बेटा है। एक साल पहले पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो गया था। तब महिला अपने बेटे को लेकर मायके आ गई थी। इसके बाद पति और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले पति ने दूसरे युवती से निकाह कर लिया है। सोमवार को महिला तारीख पर आई थी। उसके साथ पांच साल का बेटा भी था। महिला ने आरोप लगाया कि कचहरी परिसर में पति, ससुर और ननदोई आ गए। उन्होंने महिला से बच्चे को छीनने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर लोग जुट गए। इ सके बाद आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। महिला ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बेटे के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुधीर पाल धामा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed