फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   स्कूल के ताले तोड़कर कीमती सामान ले गए चोर

स्कूल के ताले तोड़कर कीमती सामान ले गए चोर

Tue, 03 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के ताले तोड़कर कीमती सामान ले गए चोर
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के मकरंदपुर गांव में स्थित परिषदीय प्राइमरी स्कूल के ताले तोड़कर अज्ञात चोर कीमती सामान चुराकर ले गए। कालेज के शौचालय का गेट और बाउंड्री वाल को भी तोड़ दिया गया। मकरंदपुर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार और ग्राम प्रधान पति विपिन कुमार की ओर से संयुक्त रूप से सोमवार की दोपहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर में कहा गया कि सोमवार की सुबह आठ बजे स्कूल के कक्षों का ताला टूटा हुआ मिला। कक्षों से बिजली का पंखा और तार गायब था। हैंडपंप की टोंटी, बाल्टी और खुरपा भी गायब थे। स्कूल के शौचालय का गेट टूटा हुआ था और चहारदीवारी भी टूटी हुई थी। स्कूल परिसर में खड़े पेड़ पौधे भी नष्ट हुए मिले। प्रधानाध्यापक का मानना है कि ग्रीष्म अवकाश के दौरान किसी समय स्कूल में चोरी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed