फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सेल्फी से खुला राज

सेल्फी से खुला राज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
सेल्फी से खुला राज
मुरादाबाद। भगतपुर थानाक्षेत्र में मानसिक बीमार युवती से करीब एक माह पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया है। वारदात के खुलासे में युवती के साथ खींची गई सेल्फी और एक सिपाही के पास पहुंची सटीक सूचना पुलिस के लिए अहम साबित हुई। जिस वजह से पुलिस आरोपियों तक जा पहुुंची। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेेंस कर बताया कि मुगलपुरा थानाक्षेत्र निवासी मानसिक बीमार युवती 25 फरवरी को अपने घर का रास्ता भटककर रोशनपुर बहेड़ी रेलवे स्टेशन (भगतपुर) पहुंच गई थी। आरोप है कि दो युवकों ने मदद के बहाने युवती को जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को लावारिस हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए थे। आरोपियों की पहचान न होने के कारण उनकी गिरफ्तारी में पुलिस को मुश्किल हो रही थी। इस दौरान ही चुनाव ड्यूटी में गए सिपाही राहुल शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर वारदात के दिन थानाक्षेत्र के दो युवक संदिग्ध हालात में युवती के साथ मौजूद थे। उनमें से एक युवक रेलवे स्टेशन पर युवती के साथ सेल्फी भी खींच रहा था। युवती के साथ दोनों को जंगल के रास्ते पर जाते देखा गया था। सिपाही ने सूचना थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल को चेक किया तो एक युवक के मोबाइल में युवती के साथ खींची गई सेल्फी मिल गई। एसपी ने बताया कि इसके बाद दोनाें युवकों फरमान और हसनैन निवासी सीतापुर बहेड़ी थाना भगतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था, उनकी निशानदेही पर युवती के कपडे़ भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed