{"_id":"5c438b42bdec22093e7bf4cb","slug":"21547930434-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
शहर में कूड़े की समस्या का निराकरण कराने के लिए कूड़ा निस्तारण के लिए आठ प्लांट लगेंगे। इनमें से पहले फेज में चार प्लांट स्थापित कराने को स्वच्छ भारत योजना केतहत चार करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से पहले प्लांट का शिलान्यास रामलीला मैदान के पास महापौर विनोद अग्रवाल ने किया । जिसे तीन महीने के अंदर चालू कराने की योजना है। तीन अन्य प्लांट गलशहीद, राम गंगा विहार और काली मंदिर केपास स्थापित किए जाने हैं।
सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान के निकट प्रस्तावित प्लांट नौ मीटर लंबाई और साढ़े नौ मीटर चौड़ाई में बनेगा। प्लांट के लिए 20 किलोवाट का कनेक्शन लिया जाएगा। इस प्लांट के अंदर आसपास के इलाकों से छोटी छोटी कूड़ा गाड़ियों से कूड़ा लाकर डाला जाएगा। जिसे मशीन से चूरा बनाकर कूड़ा निस्तारण से बिजलनी बनाने वाले प्लांट पर ले जाया जाएगा। वहां पर कूड़े से भविष्य में बिजली और खाद बनेगा। इस तरह केप्लांट लखनऊ, गाजियाबाद और अलीगढ़ शहरों में संचालित हैं। दूसरे फेज में धनराशि मंजूर होने पर शहर की जरूरत के अनुसार चार और प्लांट स्थापित किए जाने हैं।
पिछले साल महानगर के कूूड़े का सर्वे किया गया था, जिसके अनुसार आठ प्लांट ही शहर के कूड़े के निस्तारण के लिए सक्षम बताए गए थे। उसी रिपोर्ट के आधार पर शासन ने मुरादाबाद शहर के लिए आठ प्लांट मंजूर किए हैं। उनके लिए पहले फेज में चार करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले वित्तीय वर्ष में शेष चार प्लांट के लिए धनराशि मिलेगी।