फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आबकारी निरीक्षक की पत्नी से चेन लूटी

आबकारी निरीक्षक की पत्नी से चेन लूटी

Thu, 17 May 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक की पत्नी से चेन लूटी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन के रामगंगा विहार में बुधवार को शाम करीब सात बजे घर के बाहर बैठी आबकारी इंस्पेक्टर की पत्नी पर तमंचा तानकर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने पड़ताल की। बदमाशों की तलाश में देर रात तक शहर में चेकिंग अभियान भी चलाया गया लेकिन लुटेरों का कु छ पता नहीं चल सका है।
रामगंगा विहार निवासी नंद किशोर मिश्र कानपुर में आबकारी इंस्पेक्टर हैं। उनकी पत्नी माधुरी मिश्र और बच्चे रामगंगा विहार में ही रहते हैं। पुलिस ने बताया कि माधुरी मिश्र बुधवार शाम सात बजे घर के बाहर बैठी थीं, तभी वहां पर बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक ने महिला से उनका हाल चाल पूछा, वह कुछ समझ पातीं कि तभी दूसरे ने तमंचा निकालकर उन पर तान दिया और महिला से उनके गले में लटकी सोने की चेन मांगी। इंकार करने पर माधुरी और कुछ दूरी पर बच्चों के साथ खेल रहे उनके बेटे को भी गोली मारने की धमकी दी। इस वजह से वह डर गईं और सोने की चेन निकालकर बदमाशों को दे दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। इसके बाद माधुरी ने कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस और पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया की लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



लुटेरों की तलाश में दस सीसीटीवी कैमरे खंगाले
मुरादाबाद। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने घटनास्थल के पांच सौ मीटर दूर तक लगे दस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। इनमें संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बदमाशों के हुलिए के आधार पर मुखबिर तंत्र से भी मदद ली जा रही है, जिससे की लुटेरों को जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदातें ही वारदातें, खुलासे नहीं
मुरादाबाद। 33 लाख की लूट की वारदात के बाद भी लुटेरों पर अंकुश लगाने में पुलिस की टीम फेल साबित हो रही है। बुधवार को आबकारी इंस्पेक्टर की पत्नी से चेन लूट की वारदात से पहले चंद्रनगर में स्कूटी सवार शिक्षिका से आठ दिन पहले बदमाशाें ने सोने की चेन लूट ली थी। वारदात को लाल पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया था। इसके अलावा मझोला, कोतवाली और कटघर में दिन दहाडे़ महिलाओं से जेवर ठगी की वारदातें हुई। इनमें से एक भी वारदात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed