फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोडफोड़

अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोडफोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोडफोड़
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित गैलेक्सी अस्पताल में मंगलवार शाम को एक महिला की उपचार के दौरान मौत होने के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। शव को अस्पताल के बाहर रखकर जाम लगाया गया।
विज्ञापन

अमरोहा के हसनपुर में रहने वाली मल्लिका जैन (30) के पति मयंक जैन मोबाइल शॉप संचालक हैं। मल्लिका को रविवार को गैलेक्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर शाम के वक्त उन्होंने बच्ची को जन्म दिया। मंगलवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ी और मल्लिका की मौत हो गई। मल्लिका के पिता सुशील कुमार अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मल्लिका का गलत उपचार किया गया, जिस वजह से उसकी मौत हुई है। अस्पताल के मालिक डॉक्टर समीर जैन ने इलाज में लापरवाही के आरोपों को नकारा है। उन्होंने बताया कि दो लोगों ने केबिन में आकर मुझको पीटा, अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed