फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   करंट लगने से पीतल कारीगर की मौत

करंट लगने से पीतल कारीगर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से पीतल कारीगर की मौत
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के ढक्का मोहल्ले में शनिवार रात परचून की दुकान में रखे फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आकर पीतल कारीगर की मौत हो गई। परिजन जिंदगी की आस में उन्हें साईं अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने कारीगर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

ढक्का मोहल्ले में इक बाल (40) का परिवार रहता है। इकबाल पीतल कारीगर थे। उन्होंने घर में ही पीतल पॉलिश की मशीन लगा रखी हैं। परिजनों ने बताया कि इकबाल ने दिन भर मशीन पर कार्य किया। शाम को उन्होंने मशीन बंद कर दी। इसके बाद वह नहाने के लिए परचून की दुकान से साबुन निकालने गए थे। इसी दौरान उनका हाथ दुकान में रखे फ्रिज पर लग गया। बताया गया है कि इसी दौरान फ्रिज में करंट उतर आया। इकबाल करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने बिजली का स्विच आफ करने के बाद इकबाल को दुकान से बाहर निकाला गया। इस हादसे से घर में चीख पुकार मच गई। परिजन इकबाल को लेकर र्साइं अस्पताल पहुंचे। यहां चेकअप के बाद डाक्टरों ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed