फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़क हादसों में दो शिव भक्तों सहित चार की मौत, हंगामा

सड़क हादसों में दो शिव भक्तों सहित चार की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो शिव भक्तों सहित चार की मौत, हंगामा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अलग अलग जगह हुए चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो शिव भक्त थे। इनमें से एक के परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुरादाबाद अलीगढ़ मार्ग पर ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया और जाम लगाया। पीएसी तिराहे के पास एक पिकअप भी पेड़ से जा टकराई। उसमें सवार नौ कांवड़िए जख्मी हो गए हैं। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
बिलारी नगर के मोहल्ला कोरियान वाल्मीकि बस्ती निवासी अनिल ने बताया कि उसका भाई शनि उर्फ सुनील (48) शनिवार देर रात तेवर खास गांव गया था। देर रात को जब शनि वापस बिलारी लौट रहा था, तभी हाईवे के किनारे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के दौरान देर रात शनि ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कुंदरकी के तख्तपुर हासा गांव निवासी चंद्रपाल सैनी (37) सोमवार शाम साढे़ सात बजे ईंधनपुर नगला स्थित शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर बाइक से घर लौट रहे थे। उनको गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, घटनास्थल पर ही चंद्रपाल की मौत हो गई। कुंदरकी के हुसैनपुर हमीर में रहने वाले रामजीत (20) सोमवार को रात आठ बजे ईंधनपुर नगला स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पैदल घर लौट रहा था, उसे मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे पर मरैला चौराहा के पास बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। चंद्रपाल और रामजीत दोनों मजदूरी करते थे। आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची, इस वजह से रामजीत को उपचार नहीं मिल सका। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर शव रखकर करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में एक घंटा लग गया। बिलारी के खाबरी अव्वल गांव निवासी महबूब अंसारी (24) बाइक से सोमवार रात साढे़ आठ बजे घर आ रहा था, उसको कुंदरकी में किसान इंटर कालेज के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे महबूब की मौत हो गई। महबूब की तीन माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed