फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   परिचय पत्र मांगने पर प्राचार्य से भिड़े छात्रनेता

परिचय पत्र मांगने पर प्राचार्य से भिड़े छात्रनेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
परिचय पत्र मांगने पर प्राचार्य से भिड़े छात्रनेता
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदू कालेज में पिछले तीन दिन से चल रहे विवाद के बाद मंगलवार को छात्रों के प्रवेश पर सख्ती कर दी गई। मुख्य नियंता मंडल और प्राचार्य ने मुख्य द्वार पर खड़े होकर परिचय पत्र देखे। न होने पर जब छात्र नेताओं को रोका तो वह प्राचार्य से उलझ गए। प्राचार्य ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस प्रशासन की सहायता नहीं मिली है।
शनिवार और सोमवार को छात्रनेताओं ने विद्यार्थियों से परिचय पत्र मांगे थे, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई थी। सोमवार को तीन बार मारपीट हुई। इसकी शिकायत प्राचार्य ने एसएसपी और कोतवाली पुलिस को से अराजकता फैलाने की शिकायत की थी, लेकिन उसमें किसी भी छात्र या युवक का नाम नहीं लिखा था। मंगलवार को सुबह से ही प्राचार्य छात्रों को परिचय पत्र देखने के बाद ही प्रवेश दे रहे थे। करीब दोपहर 12 बजे सोमवार को विवाद करने वाले छात्र नेता फिर से कालेज पहुंच गए और प्रवेश का प्रयास करने लगे। जब प्राचार्य ने उनसे प्रवेश पत्र मांगा तो वह भड़क गए और खूब नोकझोंक हुई। प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि एक छात्रनेता कालेज का छात्र है, जबकि दूसरे का कालेज में किसी भी विषय में प्रवेश नहीं है। लैपर्ड बाइक पर दो पुलिसकर्मी आए थे, जो परिसर का चक्कर लगाकर और अपना मोबाइल नंबर देकर लौट गए। पूछताछ या जांच के लिए कोई अधिकारी नहीं आया है। आरोपी युवक की शिकायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से की है। प्रतिदिन कालेज के गेट पर खड़े होकर परिचय पत्र नहीं देखे जा सकते। इसलिए कुलपति से शिकायत की जाएगी, ताकि प्रयोगात्मक परीक्षा में कोई अराजकता न हो।
विज्ञापन



छात्रों में छाई रही दहशत
मंगलवार को अचानक सख्ती होने से छात्र भी असमंजस में पड़ गए। ज्यादातर छात्राओं के चेहरे पर सोमवार को हुए विवाद की दहशत साफ झलक रही थी। मुख्य नियंता डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि करीब 50 फीसदी छात्र-छात्राएं परिचय पत्र न होने की वजह से लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed