फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विदेश मंत्री को ट्वीट कर मांगी मदद

विदेश मंत्री को ट्वीट कर मांगी मदद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री को ट्वीट कर मांगी मदद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुगलपुरा की अशरफ जहां को सऊदी अरब में बंधक बनाए जाने के मामले में दामाद आसिफ नवाज ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पीएमओ इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अमर उजाला में शुक्रवार को अशरफ जहां के बंधक बनाए जाने के समाचार को भी ट्वीट कर बताया कि मेरी मां सऊदी अरब के रियाद में बंधक हैं।

मुगलपुरा में जामा मस्जिद के पास रहने वाली अशरफ जहां (45) के दामाद आसिफ नवाज ने बताया कि ढाई साल पहले अशरफ जहां नौकरी के लिए सऊदी अरब गईं थीं। सऊदी अरब में उनको घरेलू सहायिका की नौकरी मिली। अशरफ जहां ने अपने दामाद को बताया है कि जब वीजा की समय सीमा खत्म हो गई तो उनको वापस भारत भेजने के बजाय घर के मालिक ने कार में बैठाकर एक सुनसान जगह ले जाकर सड़क पर अकेला छोड़ दिया। पासपोर्ट भी छीन लिया गया। मदद के लिए अशरफ जहां सऊदी अरब में पुलिस के पास गईं। पुलिस ने उनको एक शेल्टर होम में भेज दिया। शेल्टर होम संचालक की जिम्मेदारी थी कि वह अशरफ जहां के परिवार वालों के बारे में जानकारी कर उनको वापस घर पहुंचाए लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed