फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नंदोई ने किया हलाला, देवर ने दुष्कर्म

नंदोई ने किया हलाला, देवर ने दुष्कर्म

Mon, 10 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
नंदोई ने किया हलाला, देवर ने दुष्कर्म
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भोजपुर में रहने वाली एक युवती का आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद उसे ससुराल में ही बंधक बना कर रखा गया। इद्दत के बाद नंदोई ने उससे हलाला किया फिर देवर ने उससे दुष्कर्म किया। ईद पर वह मायके गई तो परिवार वालों के सामने यह खुलासा हुआ। मूंढापांडे थाने की पुलिस का कहना है कि पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी ससुराल मूंढापांडे थानाक्षेत्र में है। 2017 में उसका विवाह हुआ था। दहेज में कार न मिलने से पति नाराज था। दो माह बाद ही उसने तलाक दे दिया। इसके बाद युवती को ससुराल में ही रखा गया। इद्दत के बाद पति से दोबारा शादी कराने का झांसा देकर नंदोई ने हलाला के दौरान युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे तलाक दे दिया। आरोप है कि पति दोबारा निकाह के लिए राजी नहीं हुआ। युवती को ससुराल में रखा गया। इस दौरान देवर ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। करीब आठ माह तक युवती से ससुराल में नंदोई और देवर ने दुष्कर्म करते रहे। युवती को मायके भी नहीं जाने दिया गया। आरोप है कि पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर किसी को इसने आप बीती बताई तो अंजाम बुरा होगा, जिस वजह से युवती चुप्पी साधे रही। युवती के पिता ने बताया कि ईद के मौके पर वह े ससुराल से मायके लेकर आए तो उसके साथ हुए उत्पीड़न का पता चला । मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। युवती के मायके और ससुराल वालों को थाने पर बुलाया गया है। दोनों पक्षाें से जानकारी करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed