फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पार्षद समेत पांच के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर

पार्षद समेत पांच के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर

Sat, 16 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पार्षद समेत पांच के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र निवासी पार्षद सहित तीन पर किशोरी से छेड़खानी का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो शुक्रवार शाम को शहर में आए एडीजी से किशोरी और उसके परिवार ने शिकायत की। एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने पार्षद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी पक्ष के दो लोगों के खिलाफ भी मारपीट और छेड़खानी की रिपोर्ट पार्षद पक्ष की शिकायत पर सुबह दर्ज की जा चुकी है।

एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि ईदगाह पर गश्त के दौरान शुक्रवार शाम को एक किशोरी और उसके परिवार के लोग मिले। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को किशोरी कालोनी से जा रही थी कि पार्षद और उसके दो साथियों ने उसे पकड़ लिया। उससे छेड़खानी करने लगे, विरोध करने पर किशोरी का भाई आया तो धारदार हथियार से वार कर उसे जख्मी कर दिया गया। शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामला पुरानी रंजिश का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed