फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गन्ना घटतौली पर अब तौल यंत्र बनाने वाली कंपनी भी आरोपी

गन्ना घटतौली पर अब तौल यंत्र बनाने वाली कंपनी भी आरोपी

Sun, 08 Apr 2018 02:15 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
गन्ना घटतौली पर अब तौल यंत्र बनाने वाली कंपनी भी आरोपी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गन्ना घटतौली पर शिकंजा कसने के लिए कड़ा निर्णय लिया गया है। अब घटतौली पकड़े जाने पर तौल यंत्र (वेब्रिज) निर्माता कंपनी, तौल साफ्टवेयर देने वाली कंपनी और एएमसी भी आरोपी होंगे। गन्ना खरीदने वाली शुगर मिल और तौल लिपिक के साथ ही इन तीनों को भी जांच रिपोर्ट में नामजद किया जाएगा। गन्ना माफिया पर शिकंजा कसने के लिए कड़ा निर्णय लिया गया है।
गन्ना माफिया पूरे तंत्र पर हावी हो गए हैं। इसकी जानकारी लगातार अधिकारियों को मिल रही थीं। शासन को भी इसकी रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि माफिया ने अब तौल यंत्र बनाने वाली कंपनियों और इनकी देखभाल में लगी एजेंसियों से मिलीभगत कर ली है। ऐसे में तौल यंत्र और उसके साफ्टवेयर में ही गड़बड़ी की जा रही थी। इसको देखते हुए शासन ने गन्ना घटतौली करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

घटतौली मिलने पर अभी तक संबंधित चीनी मिल और उक्त तौल केंद्र का लिपिक ही जिम्मेदार होते थे। अब वेब्रिज (मूल तौल यंत्र बनाने वाली कंपनी), तौल यंत्र में प्रयुक्त होने वाली साफ्टवेयर (तौल परिणाम इससे ही मिलते है) और एएमसी (एनुअल मेंटेनेंस कांट्रेक्टर- वार्षिक अनुरक्षण अनुबंधक) को भी रिपोर्ट में नामजद किया जाएगा। गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी के अनुसार इनको दा लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट 2009 की धारा 49 (2) व नियमावली 2011 के तहत दोषी होंगे। अभी तक घटतौली के 138 बड़े मामले पकड़ में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना माफियाओं को किसी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। गन्ना माफिया से मिलीभगत के मामले सामने आ रहे थे। इसके चलते घटतौली के लिए जिम्मेदार सभी पक्षों को आरोपी बनाया जाएगा। यह आदेश तत्काल लागू हो गया है।
- राजेश मिश्र, गन्ना उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed