फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भ्रष्टाचार की शिकायत पर कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ मुकदमा

भ्रष्टाचार की शिकायत पर कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Dec 2018 07:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 08 Dec 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की शिकायत पर कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ मुकदमा
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विज्ञापन
महिला कल्याण विभाग के कनिष्ठ लिपिक ने लोकसेवक के पद पर रहते हुए कमाई तो करीब 19 लाख रुपये की लेकिन खर्चा सवा करोड़ का कर डाला। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ जांच की गई तो वह इस सवा करोड़ रुपये का हिसाब नहीं दे सके। प्रथमदृष्टया जांच के बाद उसके खिलाफ शुक्रवार को सतर्कता अधिष्ठान के इंस्पेक्टर ने सिविल लाइन थाने में भ्रष्टाचार के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इससे पहले उस पर कई करोड़ के घोटाले और संविदाकर्मी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है और जेल भी जा चुका है।

सतर्कता अधिष्ठान के इंस्पेक्टर शैलेश कुमार त्यागी ने बताया कि शासन के सतर्कता अनुभाग ने महिला कल्याण विभाग में कार्यरत कनिष्ठ लिपिक चुन्नीलाल के खिलाफ शिकायत मिलने पर खुली जांच के आदेश दिसंबर 2016 में दिए थे। इस जांच के दौरान पाया गया कि लोक सेवक के पद पर रहते हुए चुन्नीलाल ने अपनी आय के समस्य वैध स्त्रोतों से निर्धारित अवधि में 19,02,516 रुपये की आय अर्जित की गई। इस अवधि में चुन्नीलाल ने परिसंपत्तियों के अर्जन एवं भरण पोषण पर 1, 28, 09, 937 रुपये खर्च किए ।
विज्ञापन


इससे पता चलता है कि चुन्नीलाल ने वैध स्त्रोतों से अर्जित आय के सापेक्ष 1, 09, 07, 421 रुपये का अधिक व्यय किया है। इस रकम के बारे में चुन्नीलाल स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। शैलेश कुमार ने चुन्नी लाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed