फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जनरेटर चोरी के आरोपी को पकड़े जाने पर पीटा

जनरेटर चोरी के आरोपी को पकड़े जाने पर पीटा

Fri, 30 Nov 2018 02:14 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
जनरेटर चोरी के आरोपी को पकड़े जाने पर पीटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे के वीरपुर बरियार गांव में जनरेटर चोरी की कोशिश के एक आरोपी को बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की। जिसकी वजह से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराकर न्यायालय में पेश किया । जहां से उसे जेल भेज दिया गया। देर शाम जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मेरठ भेज दिया है।

एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि वीरपुर बरियार गांव में बृहस्पतिवार तड़के साढे़ तीन बजे निजाम को ग्रामीणों ने जनरेटर चोरी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने खुद को गांव का चौकीदार बताकर भागने की कोशिश की। आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया गया और मौके पर ही ग्रामीणों ने पिटाई कर र्दी आरोपी के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ था। भीड़ उसे पीटते हुए उसे थाने ले जाया गया। शिकायत पर नाजिम के खिलाफ चोरी की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर उसको पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से उसे न्यायालय ले जाया गया। जेल जाने पर दोबारा हालत बिगड़ गई तो निजाम को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसको हायर सेंटर मेरठ भेज दिया गया है। युवक ने मीडिया से बातचीत में चोरी की कोशिश के आरोप को नकारा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed