{"_id":"5b1847484f1c1bf96e8b6c51","slug":"191528317768-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्का पहनकर ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाली दो बहनें गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुर्का पहनकर ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाली दो बहनें गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सिविल लाइन पुलिस ने कांठ रोड स्थित ज्वैलरी शॉप से 2.10 लाख रुपये के जेवर चोरी करने के आरोप में दो बहनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनमें से एक महिला दो करोड़ के जेवर लूट के आरोपी आकिल टेढ़ा की पत्नी है। पूर्व में भी वह काशीपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है। वारदात में शामिल उसका भाई और जेठ अभी भागे हुए हैं। उसका भाई दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में जेवर चोरी की कई वारदातें कर चुका है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पकड़ी गई आरोपी शायना और शायरा हैं। दोनों मझोला के मनिहारों वाला मोहल्ला में रहती हैं। शायना की शादी रामपुर के मनिहारन वाले मोहल्ले में रहने वाले आकिल टेढ़ा से हुई है। आकिल ठाकुरद्वारा में हुई दो करोड़ के जेवर लूट का आरोप है। जिला कारागार में वह बंद है। आरोप है कि शायना ने बहन शायरा ने अपने भाई सादाब उर्फ कल्लन और पहले पति के बडे़ भाई सालीम निवासी मैनाठेर के साथ मिलकर सराफ राधेश्याम की कांठ रोड स्थित ज्वैलरी शॉप से 2.10 लाख रुपये के जेवर चोरी किए थे। वारदात के वक्त शायना और शायरा ने बुर्का पहन रखा था। एक सूचना पर बुधवार को शायना और शायरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से चोरी के जेवर, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।
सीसीटीवी और स्कूटी के नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मुरादाबाद। एएसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि वारदात के वक्त बुर्का पहनकर शायना और शायरा अपने भाई सादाब के साथ ज्वैलरी शॉप में गई थीं। सालिम ज्वैलरी शॉप से थोड़ी दूर बाइक पर खड़ा था। उसके पास ही एक स्कूटी भी खड़ी थी। वारदात के बाद वह तीनों सालिम के पास पहुंचे। वहां से सालिम की बाइक पर शायना और सादाब के साथ स्कूटी पर शायरा बैठ गई। वहां से वह चारों पीली कोठी, इंपीरियल तिराहा होते हुए संभल के रास्ते वापस मनिहारों वाली कालोनी पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि वारदात के वक्त उनके पास जो पर्स था वह भी बरामद कर लिया गया है।