फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाजपा नेता के पीए की पिटाई में एसओजी लाइनहाजिर

भाजपा नेता के पीए की पिटाई में एसओजी लाइनहाजिर

Tue, 10 Oct 2017 02:27 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के पीए की पिटाई में एसओजी लाइनहाजिर

विज्ञापन
नेता के पीए की पिटाई में दो दरोगा तीन सिपाही लाइनहाजिर
- पीए ने होटल में की थी पुलिस वालों से हाथापाई
- सत्ता के दबाव में पीए छूटा, पूरी टीम पर गिरी गाज

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
भाजपा नेताओं के पुलिस - प्रशासनिक अफसरों के विवाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मूंढापांडे में बीडीओ की पिटाई के बाद भाजपाइयों के हाथ अब पुलिस के गिरेवां तक जा पहुंचे हैं। एक भाजपा नेता के पीए ने दुस्साहस की हदें लांघते हुए पिछले सप्ताह एसओजी टीम से हाथापाई कर डाली। पुलिस टीम ने नेता के पीए को साथियों समेत हवालात में डाल दिया। लेकिन चंद मिनट के भीतर ही सब बगैर कार्रवाई छूट गए। नेता की जिद के चलते अब पूरी एसओजी टीम को लाइनहाजिर कर दिया गया है। इनमें दो दरोगा और तीन सिपाही शामिल हैं।
घटना दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास स्थित होटल महेश की है। एसओजी टीम यहां खाना खाने पहुंची थी। होटल में भाजपा नेता के करीबी अमरोहा के छह - सात युवक पहले से मौजूद थे। इनके साथ पीलीभीत में तैनात एक सिपाही भी था। सूत्रों के मुताबिक युवक होटल में शराब पी रहे थे। खाने की टेबल पर शराब सजी देख एसओजी इंचार्ज ने युवकों से टोकाटाकी की। जिस पर युवक भड़क गए। एक भाजपा एमएलसी का नाम लेकर युवकों ने एसओजी टीम को दायरे में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इतने में युवकों के बुलाने पर भाजपा नेता का पीए भी वहां पहुंच गया। इस बीच लाइनपार चौकी पुलिस भी होटल पहुंच चुकी थी। सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता के पीए ने आते ही गाली गलौज और एसओजी टीम से हाथापाई शुरू कर दी। इससे भड़के पुलिस वालों ने नेता के पीए समेत सभी की जमकर पिटाई की और मझोला थाने ले जाकर हवालात में डाल दिया। लेकिन सत्ता के दबाव में पुलिस बीस मिनट से ज्यादा इन्हें हवालात में नहीं रोक सकी। थाने पहुंचे नेता के दबाव में सभी को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। भाजपा नेता की शिकायत पर एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने एसओजी इंचार्ज वरुण शर्मा समेत पूरी एसओजी टीम को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed