फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महबुल्लागंज में दो पक्षों के बीच चले ईंट पत् थर, हंगामा

महबुल्लागंज में दो पक्षों के बीच चले ईंट पत् थर, हंगामा

Sat, 17 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
महबुल्लागंज में दो पक्षों के बीच चले ईंट पत्
थर, हंगामा

विज्ञापन
कार से बाइक टकराने पर महबुल्लागंज में बवाल

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कटघर के महबुल्लागंज में शुक्रवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बी जमकर ईंट, पत्थर चले। जमकर बवाल हुआ। दो लोगों को चोट भी लगी। हंगामे और पथराव की सूचना पर सीओ कटघर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों पक्षों के लोग भाग गए, हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हंगामा करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

कटघर के महबुल्लागंज के डिप्टी गंज के पास शुक्रवार को एक बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। बाइक सवार के साथी आसपास ही थे। आरोप है कि बाइक सवार और उसके साथियों ने कार सवार युवक को रोक लिया और उसे पीटने लगे। ैइस दौरान वहां पर मौजूद लोगोें ने कार सवार को बचा लिया। इसके बाद बाइक और कार सवार मौके से चले गए लेकिन बाइक सवार के साथियों और कार सवार को बचाने वालों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पास ही एक निर्माणाधीन मकान था, जहां ईट पत्थर पडे़ थे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थर बाजी हुई। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ सीओ कटघर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। सीओ कटघर चक्रपणि त्रिपाठी ने बताया कि दरोगा रिशिपाल की तहरीर पर एक पक्ष के रईस, रिहान समेत 32 लोगों (20 अज्ञात) और दूसरे पक्ष से कलुआ, आजम, अफ जाल, इकबाल, शमशाद समेत 32 लोगों (20 अज्ञात) के खिलाफ कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई गई है। आरोपियों पर 7क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट और बलवे का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed