फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर बवाल, पुलिस चौकी घेरी-Cordination

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर बवाल, पुलिस चौकी घेरी-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर बवाल, पुलिस चौकी घेरी-Cordination
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में बवाल हो गया। आरोप है कि आतंकवाद के विरोध में रविवार सुबह लगभग 10 बजे निकाली गई रैली को देखकर दूसरे समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों की भीड़ आरोपी के घर पहुंच गई। तीनों आरोपियों को घर से खींचकर लोगों ने पीटा। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपियों को बचा लिया। इसके बाद भीड़ चौकी पहुंच गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की तो लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। एक घंटे तक लोग चौकी पर मौजूद रहे। जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह शिव सेना कार्यकर्ता कांशीराम नगर डी ब्लाक में आतंकवाद के विरोध में रैली निकाल रहे थे। शिवम राठी नाम के युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रैली को देखकर कालोनी में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। इसकी जानकारी मिलने पर लोग भड़क गए। उन्होंने आरोपियों को घेर लिया। आरोपियों ने बचकर घर में छिपने की कोशिश की तो गुस्साए लोगों ने उन्हें घर से खींचकर जमकर पीटा। इस पर चीख पुकार मच गई। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। सूचना मिलने पर कांशीराम चौकी पुलिस पहुंच गई। इसके बाद भीड़ से युवकों को बचाया। सूचना मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा और शिव सेना के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इसके बाद भीड़ पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की तो लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह तहरीर दें। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हो गए। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed