फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पहले झंडा लगाएंगे फिर रैली निकालेंगे भाजपाई

पहले झंडा लगाएंगे फिर रैली निकालेंगे भाजपाई

Tue, 12 Feb 2019 01:55 AM IST
Priyesh Mishra Priyesh Mishra
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
पहले झंडा लगाएंगे फिर रैली निकालेंगे भाजपाई
बीजेपी
भाजपा का झंडा अभियान मंगलवार को शुरू हो जाएगा। घर - घर पर भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लगाएंगे। घरों पर मेरा परिवार, भाजपा परिवार का स्टीकर लगाने की भी योजना है। इसके बाद सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों कि घरों पर कमल ज्योति जलाने का प्रोग्राम है। दो मार्च को सभी विधान सभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाले जाने की भी योजना है। पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने सोमवार को सभी पार्टी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौँप दी हैं।
विज्ञापन


सेक्टर सम्मेलन में पाठक ने कहा कि 12 से 22 फरवरी तक मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम चलेगा। जिसका शुभारंभ मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद में अपने घर भाजपा का झंडा लगाकर करेंगे। इसके बाद सभी बूथ क्षेत्र में कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाएंगे और मेरा परिवार भाजपा परिवार का स्टीकर लगाएंगे। लोगों को सरकार की उपलब्धियों और नीतियों के बारे में बताकर उन्हें भी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
विज्ञापन


पाठक ने कहा कि 26 फरवरी को सभी विधान सभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता गांव - गांव गली - गली में लाभार्थियों से मिलेंगे और उनके घरों पर कमल ज्योति जलाएंगे। इसके बाद दो मार्च को बाइक रैली निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठक ने कहा कि तीन मार्च से 15 मार्च तक के लिए एक अन्य कार्यक्रम तैयार किया गया है। कार्यक्रम में पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता जुटेंगे। क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान की फोटो सभी कार्यकर्ता हैज टैग मेरा परिवार भाजपा का परिवार के साथ सोशल मीडिया पर जरूर डालेंगे।


सांसद ने नमो एप से दिए पैसे
मुरादाबाद। भाजपा 11 से 13 फरवरी तक समर्पण दिवस मना रही है। इसके तहत पार्टी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नमो एप के जरिए पार्टी को चंदा देना है। चंदा न्यूनतम एक रुपये से लेकर 1000 रुपये तक दिया जा सकता है। सोमवार को मंच से एलान के बाद सबसे पहले संभल के भाजपा सांसद एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी ने नमो एप के जरिए पार्टी में चंदा जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed