फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आशियाना में बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, पांच जख्मी

आशियाना में बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, पांच जख्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
आशियाना में बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, पांच जख्मी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस की आशियाना कालोनी में शुक्रवार शाम 15 बाइकों पर सवार युवकों ने बाइक टकराने के विवाद को लेकर एक युवक पर कई राउंड फायरिंग की। छर्रे लगने से युवक, एक महिला सहित पांच लोग जख्मी हुए। कालोनी में दहशत फैल गई। छर्रे लगने से जख्मी महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी भागे हुए हैं।

आशियाना कालोनी में रहने वाले 11वीं के छात्र अर्जुन ने बताया कि नौ जनवरी को वह बाइक पर अपने साथी शमी चौधरी के साथ महलकपुर से दूध लेकर आ रहा था। काजीपुरा में उसकी बाइक काजीपुरा निवासी समीर की बाइक से टकरा गई थी। जिसको लेकर समीर से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाइक टकराने के विवाद को लेकर रंजिश रखने वाला समीर शुक्रवार को शाम पांच बजे अपने बाइक सवार साथियों के साथ अर्जुन के घर के पास आया। शोर मचाने लगा तो अर्जुन घर से बाहर निकला। आरोप है कि तभी बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। जिससे अर्जुन और वहां पर मूंगफली बेच रही महिला सोनी, एक बच्चे सहित पांच लोगों को छर्रे लगे। कालोनी के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले तो आरोपी वहां से भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला को कांठ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। फायरिंग में अर्जुन और सोनी को छर्रे लगने की जानकारी पुलिस को है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed