फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में हिस्ट्रीशीटर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में हिस्ट्रीशीटर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने में हिस्ट्रीशीटर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
मुरादाबाद।
विज्ञापन

युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर दबिश दी , लेकिन आरोपी घरों से फरार हो गए।

पीड़ित युवती नागफनी थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि मोहल्ले में रहना वाला शाहिद उसे परेशान करता है। वह मुझ पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। शाहिद शादीशुदा है। इस कारण युवती ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है। इसके बाद से उसने युवती का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। घर में आकर वह उसके साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की कोशिश करता है। शिकायत करने के बाद पीड़िता घर पहुंची तो आरोपी दोबारा घर में घुस गया। आरोप है कि उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। शाहिद ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद युवती ने फंदे पर लटक कर जान देने का प्रयास किया। इसी बीच परिजन घर लौट आए और उन्होंने किसी तरह फंदे से युवती को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। शहर में एक निजी अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा है। नागफनी थाना के इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि इस मामले में शाहिद, हिस्ट्रीशीटर मुल्ला आसिम, रौनक व फिरोज समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed