फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रोडवेज की बस में चंडीगढ़ से लौट रहे बीटेक छात्र को लूटा

रोडवेज की बस में चंडीगढ़ से लौट रहे बीटेक छात्र को लूटा

Sat, 03 Nov 2018 02:41 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस में चंडीगढ़ से लौट रहे बीटेक छात्र को लूटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से लौट रहे बीटेक छात्र को रोडवेज की बस में लूट लिया। बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसके मुंह पर रुमाल डालकर बेहोश कर दिया। बस मुरादाबाद पहुंची तो छात्र को परिचालक ने उसने के लिए कहा। तब घटना की जानकारी हो पाई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाजपत नगर निवासी अनूप शर्मा ट्रेजरी में अधिकारी हैं। उनका बेटा मानव गौड़ चंडीगढ़ से बीटेक कर रहा है। गुरुवार को वह चंडीगढ़ से दिल्ली तक ट्रेन से आया। आनंद विहार से रोडवेज बस में सवार हुआ। उसने बताया कि गजरौला में बस एक ढाबे पर रुकी। सभी सवारियां यहां उतर गई। वह बस में ही बैठा रहा। तीन युवक उसकी सीट पर पहुंचे और उसे तमंचा कर कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसका मोबाइल और रुपये लूट लिए। इसके बाद उसके मुंह पर रुमाल डाल लिया। जिससे वह बेहोश हो गया। बस मुरादाबाद पहुंची तो मानव को उतारा गया। परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed