फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेनों में वारदात करने वाले बावरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार

ट्रेनों में वारदात करने वाले बावरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार

Tue, 23 Oct 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में वारदात करने वाले बावरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

इंटरसिटी और सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेनों में महिलाओं से चेन व पर्स लूटने वाले बावरिया गैंग के लुटेरे को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।

जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि सोमवार को प्लेटफार्म चार पर एक युवक घूम रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। जीआरपी जवानों ने उसे पकड़ कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजकुमार निवासी अलाउद्दीनपुर जनपद शामली बताया। उसने बताया कि वह बावरिया गैंग का सदस्य है। उसने अपने साथी कुलदीप और विशाल के साथ अगस्त माह में दलपतपुर के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला से पर्स व सोने की चेन लूटी थी। इसके अलावा सद्भावना और अन्य गाड़ियों में भी वारदात की। जीआरपी ने इसकी निशानदेही पर सात हजार रुपये, दो मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। जीआरपी ने उसे अदालत में पेा किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दि या गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed