{"_id":"5b92e1be867a557ec232c776","slug":"181536352702-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने वालों पर लगाया जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदगी फैलाने वालों पर लगाया जुर्माना
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को दुकानों के सामने गंदगी फैलाने वालों के चालान काटे। पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के भी चालान काटे गए। दुकानों के बाहर कबाड़ और गंदगी फैलाने वालों पर पहली बार कार्रवाई की गई है।
नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को दो टीम महानगर में पॉलिथीन पकड़ने के अभियान में लगाई थीं। एक टीम ने बुद्धिविहार में और दूसरी ने कांठ रोड पर अभियान चलाया। टीमों ने पॉलीथिन पकड़ने के साथ ही दुकानों के बाहर गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। कर निर्धारण अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि दुकानदार अपना कबाड़ सड़कों और नालियों में फेंक देते हें। यह अपराध है। इससे नालियों में गंदगी इकट्ठा हो जाती है और सड़क पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार की चेतावनी के बाद भी दुकानदारों ने सड़कों पर कबाड़ फेंकना नहीं छोड़ा। ऐसे दुकानदारों पर सौ और दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। गंदगी फैलाने वालों से 1750 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनके अलावा 16 स्थानों पर पॉलीथिन पकड़ी गई। इनका भी चालान किया गया है। पॉलीथिन बेचने वालों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि गंदगी को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। सड़कों और नालों में गंदगी फेंकने वालों पर अब लगातार कार्रवाई की जाएगी। दूसरी बार पकड़े जाने पर पांच सौ और तीसरी बार में एक हजार रुपया जुर्माना वसूला जाएगा।