फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव

नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव

Thu, 05 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में बुधवार दोपहर नाले में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला चारा काटने गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव नाले से बाहर निकलवाया। इसी बीच परिजन भी पहुंच गए। वह बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

मोरा की मिलक में रहने वाली किशन देई(65) बुधवार सुबह रामगंगा विहार में खाली पड़े प्लाटों में घाट काटने गई थी। इस दौरान महिला नाले में गिर गई। नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। अन्य महिलाओं ने महिला को नाले में पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी जुट गए। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अजीत कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिजन आ गए थे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया है कि किशन देई बीमार रहती थी। चक्कर आने के कारण नाले में गिर गई थी। महिला के तीन बेटे कमल सिंह, लाल सिंह और मानी राम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed