फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिजली टीम पर जानलेवा हमले में चार आरोपी गिरफ्तार

बिजली टीम पर जानलेवा हमले में चार आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
बिजली टीम पर जानलेवा हमले में चार आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा घोसी की पुलिया के पास बिजली टीम पर जानलेवा हमला करने के फरार चार आरोपियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

नागफनी थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर 2018 को विद्युत उपखंड अधिकारी नवी सिंह ने केस दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया था कि बिजली अधिकारी टीम के साथ घोसी की पुलिया मोहल्ले में बिजली चेकिंग कर रहे थे। लोगों ने चेकिंग का विरोध किया। इसके बाद टीम पर पथराव कर दिया गया था। जिसमें एसई, एसडीओ, जेई और लाइन मैन घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी गई थी। लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। शनिवार को पुलिस ने डिप्टी गंज चौराहे से बाबू, इमरान, शाहिद निवासी नवाबपुरा और दीवान का बाजार से इस्माइल निवासी नवाबपुरा को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने चारों को आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा एक आरोपी आरोपी वसीम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। इस घटना में अभी कई और आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसकी धड़ पकड़ टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed