फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रही मुरादाबाद पुलिस

यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रही मुरादाबाद पुलिस

Sun, 04 Nov 2018 03:01 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रही मुरादाबाद पुलिस
मुरादाबाद। दूसरों को यातायात नियम कानून सिखाने वाली पुलिस खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ी रही है। कहीं पुलिस वाले दुपहिया वाहनों पर तीन तीन सवारियां बैठाकर फर्राटे भर रहे हैं तो कहीं बिना सीट बेल्ट के ही चार पहिया वाहनों को ड्राइव किया जा रहा है। शुक्रवार को भी शहर से लेकर हाईवे तक वर्दीधारी यातायात नियम तोड़ते नजर आ रहे।
विज्ञापन

एक नवंबर से यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी जनता को यातायात के प्रति जागरूक कर रहे हैं। शहर में जगह जगह चेकिंग कर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है कि वह हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाएं। चार पहिया वाहन चालकों से कहा जा रहा है कि सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। गलत दिशा में वाहन न चलाएं। इसके अलावा पंपलेट्स बांटे जा रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि उनकी जिंदगी अनमोल है। वह यातायात नियमों की अनदेखी न करें। लेकिन अफसरों के अधीनस्थ ही नियम कानून कानून तोड़ने में सबसे आगे हैं। यूपी 100 में तैनात सिपाही दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के दौड़ाता नजर आया। जबकि उसकी बाइक के पीछे एक नहीं दो दो हेलमेट बंधे हुए थे। इसके अलावा यातायात पुलिस का सिपाही बिना सीट बेल्ट के अफसर की गाड़ी दौड़ाता नजर आए।
विज्ञापन


यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें चाहे पुलिस कर्मी और या किसी अन्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश चंद्र, एसपी यातायात


हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने वालों को दिया फूल
मुरादाबाद। शनिवार को यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेमलेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जबकि जो लोग हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चला रहे थे। उन्हें फूल दिया गया। इसके अलावा पीलीकोठी चौराहे पर ‘परिवर्तन दी चेंज’ की ओर से यातायात जागरूकता अभियान चलाया। टोका फॉर लाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीट बेल्ट व हेलमेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को हीरोज आफ रोड का नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed