फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खेलने के दौरान दो स्कूली छात्रों में मारपीट, बाद में हुआ समझौता

खेलने के दौरान दो स्कूली छात्रों में मारपीट, बाद में हुआ समझौता

Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खेलने के दौरान दो स्कूली छात्रों में मारपीट, बाद में हुआ समझौता
बिलारी। क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित एक स्कूल परिसर में दोपहर के समय खेलने के दौरान दो सहपाठी छात्रों में मारपीट हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा लेकिन बाद में दोनों के परिजनों के पहुंचने पर फैसला हो गया। कुंदरकी नगर निवासी दो छात्र शोएब और आदिल बिलारी के निकट एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। खेल वाले घंटे में कक्षा के सभी छात्र स्कूल परिसर में खेलने चले गए। इस दौरान छींटाकशी करने पर दो छात्रों शोएब और आदिल में मारपीट हो गई। अन्य सहपाठी छात्रों ने दोनों में बीच बचाव किया। स्कूल के प्रबंधक को जानकारी मिलने पर पहले तो उन्होंने दोनों छात्रों को समझाया और बाद में उनके परिजनों को भी स्कूल में बुला लिया। एक छात्र के परिजनों की ओर से कोतवाली में लिखित शिकायत करने पर दूसरे छात्र के परिजन भी वहीं पहुंच गए। पता चला है कि दोनों पक्षों में इस मामले में लिखित फैसला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed