{"_id":"5ad8f4d74f1c1b66098b586c","slug":"171524167895-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग से शादी समारोह में मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग से शादी समारोह में मची भगदड़
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कांशीराम नगर में गुरुवार रात अधिक लोड की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। देर रात कांशीराम नगर में बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी। जबकि गुरुवार दोपहर महाराजा अग्रवाल इंटर कालेज के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी।
कांशीराम नगर डबल स्टोरी के पास शुक्रवार रात बारात आई थी। बारात के लिए पंडाल ट्रांसफार्मर के बराबर में लगाया गया था। रात दस बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग की लपटें उठीं तो पंडाल में मौजूद मेहमानों में भगदड़ मच गई। चीख पुकार सुनकर आस आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। खबर मिलने पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंच गई। बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। तब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर फुंक चुका था। देर रात तक कांशीराम नगर में बिजली सप्लाई शुरू नहीं की गई थी। गुरुवार दोपहर सिविल लाइंस स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के पास अधिक लोड की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। गनीमत नहीं कि कोई बच्चा उसकी चपेट में नहीं आया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। उसे ठीक करा दिया गया है।