फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेन आती देख युवक ने ट्रैक पर रखी गर्दन, मौत

ट्रेन आती देख युवक ने ट्रैक पर रखी गर्दन, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन आती देख युवक ने ट्रैक पर रखी गर्दन, मौत
भगतपुर (मुरादाबाद) मुरादाबाद- काशीपुर रेल मार्ग पर अलीगंज रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। युवक रेलवे स्टेशन पर काफी देर से घूम रहा था। जैसे ही ट्रेन आई। युवक ने अपनी गर्दन ट्रैक पर रख दी। लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने चीख कर हटने को कहा, लेकिन तब तक ट्रेन उसकी गर्र्दन के ऊपर से गुजर गई। युवक की गर्दन धड़ से अलग हो चुकी थी। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। देर रात तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे मुरादाबाद से काशीपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अलीगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ट्रेन चलने लगी, तभी एक युवक ने ट्रेन की पटरी पर गर्दन रख दी। युवक को पटरी पर गर्दन रखता देख काफी लोग दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और युवक की गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद स्टाफ एवं यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी नेपा दीपक मलिक एवं रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की जेबों की तलाशी ली, लेकिन शिनाख्त के लिए कोई भी कागज व मोबाइल आदि नहीं मिला। इसके बाद आसपास के गांवों के लोगों को बुलवाकर भी शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद जीआरपी ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नह ीं हो पाई है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed