{"_id":"5ca1235cbdec2213f10de43a","slug":"161554064220-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदरकी में हाईवे पर ईंट सप्लायर की गोली मारकर हत्या, तीन सवारों ने सीने से सटाकर मारी दागी-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंदरकी में हाईवे पर ईंट सप्लायर की गोली मारकर हत्या, तीन सवारों ने सीने से सटाकर मारी दागी-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी क्षेत्र में रविवार की देर शाम हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे ईंट सप्लायर की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेशाम हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि करीब दो माह पहले सप्लायर के ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई थी, किशोर की मौत का बदला लेने के लिए ईट सप्लायर की हत्या किए जाने का आरोप परिवार वालों ने लगाया है। इस संबंध में ईट सप्लायर को आरोपी पक्ष द्वारा धमकी भी दी गई थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सहसपुर में ब्लाक कार्यालय के पास रहने वाले नाजिम मलिक (27) ईंट सप्लायर थे, वह क्षेत्र के भट्ठों से ईंट को खरीदकर रामपुर जिले के ढड़ियाल में बेचते थे। रविवार शाम नाजिम ने अपने ट्रैक्टर ट्राली में ईंट को लादा था और वह ढड़ियाल में बेचने के लिए ले जा रहे थे। उनकी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे से गांव के ही अन्य सगे संबंधियों की ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां भी आ रही थी।कुंदरकी में रेलवे फाटक बंद हो जाने पर नाजिम उसके खुलने को इंतजार कर रहे थे तभी बाइक से आए तीन युवक आए। इनमें से एक युवक ने नाजिम के पास जाकर सीने से सटाकर गोली मार दी और बाइक से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े और पीछे से ट्रैक्टर ट्राली सगा चाचा तसलीम और अन्य साथी लोग ने नाजिम को संभाला और आनन फानन में एंबुलेंस में बैठाकर कुंदरकी पीएचसी पर लाए। यहां पर चिकित्सक डाक्टर रामपाल सैनी ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पीएचसी पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोगों का भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। एएसपी सोनम कुमार ने बताया कि नाजिम के परिजनों ने रंजिशन हत्या की जानकारी दी है। छानबीन की जा रही है। बिलारी विधायक मौहम्मद फहीम ने नाजिम के परिवार से वार्ता की और हत्या पर दुख जाहिर किया और परिजनों का ढांढस बंधाया।
न पुलिस न पंचायत.. मौत का बदला मौत
मुरादाबाद। दो माह पहले बिलारी थानाक्षेत्र में हुए हादसे में जिस किशोर की मौत हुई थी, उसके परिवार वालों ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई थी। न ही इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, पुलिस सूत्रों का कहना है कि किशोर के परिवार वालों ने उस वक्त ही कह दिया था कि हम इसका खुद हिसाब करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि किशोर के परिवार वालों ने उस वक्त ही मौत का बदला मौत से लेने की ठान ली थी।
विज्ञापन
साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि कई दिन से ईट सप्लायर की रेकी की जा रही थी, उसका पीछा किया जा रहा था। इसकी भनक उसको नहीं लग सकी थी। उधर, मौका न मिलने के कारण आरोपी वारदात को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। रविवार को जब रेलवे फाटक बंद होेने के कारण ईट सप्लायर नाजिम ने ट्रैक्टर रोका तो आरोपियों को वारदात का मौका मिल गया, उन्होंने न केवल वारदात को अंजाम दिया बल्कि आसानी से वहां से भाग भी निकले। उधर, रेलवे फाटक बंद होने के कारण नाजिम को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, जिस वजह से ज्यादा खून बह गया और उसकी मौत हो गई।
घर पर पहुंचे रिश्तेदार.. सबकी आंखें नम
कुंदरकी। ईंट सप्लायर नाजिम मलिक की गोली मारकर की गई हत्या से कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके लोग सन्न रह गए वहीं कुंदरकी पीएचसी में नाजिम का लहूलुहान शव को देखकर उसका बड़ा भाई अफसर और छोटा भाई सालिम रोते बिलखते बेहाल हो गए। जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे थे। पीएचसी में कुंदरकी नगर के रिश्तेदार भी जमा थे और हर आंख से आंसू झलक रहे थे। सहसपुर में नाजिम के घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाजिम की पत्नी कमरूल अपने दो मासूम बच्चों को लिए हुए बिलखते रही।