फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कुंदरकी में महिला की गोली लगने से मौत -Cordination

कुंदरकी में महिला की गोली लगने से मौत -Cordination

Wed, 17 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी में महिला की गोली लगने से मौत -Cordination
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कुंदरकी थानाक्षेत्र के चकफाजलपुर में ट्रक ड्राइवर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोप ससुराल वालों पर है। पलिस ने ट्रक चालक की पत्नी के शव को कब्जे में ले लिया है। पति सहित ससुराल के अन्य लोग घर से भागे हुए हैं।

चकफाजलपुर में ट्रक चालक इकरार हुसैन का परिवार रहता है। इकरार हुसैन की चार साल पहले ही शबाना से शादी हुई थी। उनके दो साल का एक बेटा अकरम है। रात करीब नौ बजे इकरार हुसैन की पत्नी शबाना (26) की कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर कुंदरकी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकजुट हो गई। गोली शबाना के जबडे़ में मारी गई थी। मौके पर ही अधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर हथियार नहीं मिला है। पुलिस ने घटना के पीछे की वजह जाने की कोशिश की तो आसपास के लोगाें ने जानकारी से इंकार कर दिया। मामले की सूचना ग्राम बगरौआ निवासी शबाना के मायके वालों को दी गई तो वह भी पहुंचे। एसएचओ कुंदरकी संजय धीर ने बताया कि मायके वालों ने शबाना की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। बेटी की मौत से उनका रोकर बुरा हाल है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संदिग्धों की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed