फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर विवाद

धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर विवाद

Mon, 17 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर विवाद
कुंदरकी। रविवार को कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बाछल भूड़ में एक धर्मस्थल पर निर्माण करने के प्रयास को लेकर उभरे विवाद में तनातनी होने पर पुलिस ने दोनों वर्गों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया। एसडीएम ने इस प्रकारण की गंभीरता को लेते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम बाछल भूड़ में एक धर्मस्थल पर निर्माण करने को लेकर दो वर्गों के लोग आमने सामने आ गए थे। विवाद की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बताते है कि पुलिस ने इस मामले को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी बल्कि प्रकरण को लेकर दोनों वर्ग के लोगों में तनातनी को देखते हुए पुलिस ने एक पक्ष से सुखवीर, मुन्ना, चरण सिंह और राजवीर को और दूसरे पक्ष के अख्तर, राबिक, कल्लू और अकरम निवासी ग्राम बाछल भूड़ थाना कुंदरकी को शांतिभंग करने की आशंका के आरोप में गिरफ्तार कर थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस ने बाद में इन सभी लोगों का एसडीएम न्यायालय में चालान कर दिया गया। एसडीएम कुंवर पंकज ने प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिकोण से सभी आठ आरोपियों को चौदह दिनों के लिए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed