{"_id":"5b3fe0534f1c1b0e278b4fcd","slug":"161530912851-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नगरी बन रही है पीतल नगरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध नगरी बन रही है पीतल नगरी
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से देश-विदेश में पहचान बनाने वाले मुरादाबाद शहर में लोगों की सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। यहां के लोगों को ठहरने के लिए बनीं धर्मशाला से लेकर खेत, रामगंगा नदी, निर्माणाधीन भूखंड और घरों के अंदर के बाद अब नालों में शव मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। वारदातों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम हो रही है। जिसकी वजह से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।
वारदात एक : तनु की हत्या को उलझा रही है पुलिस
हरथला निवासी आईटीआई की छात्रा तनु की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि छात्रा की हत्या गला घाेंटकर की गई है। जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि निजी अस्पताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंतर है, जिस वजह से यह स्पष्ट नहीं है कि तनु की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरकारी डॉक्टरों के पैनल ने तनु के शव का पोस्टमार्टम किया है। वीडियोग्राफी की गई है तो निजी अस्पताल की रिपोट को पुलिस इतना तवज्जो क्यों दे रही है? वारदात के एक सप्ताह बाद भी तनु हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस नाकाम है।
वारदात दो : अरबाज के हत्यारों तक नहीं पहुंचे हाथ
कटघर में 15 साल के अरबाज की हत्या क्रूरता से की गई। पहले उसका गला घोंटा गया, बाद में सिर ईंट से कुचल दिया । घर से तीन सौ मीटर दूर निर्माणाधीन दुकान में अरबाज का शव बुधवार सुबह खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों ने सात लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गाड़ी में संगीत बजाने को लेकर रमजान में विवाद होेने पर वारदात को मंगलवार रात अंजाम दिया गया है। चार दिन बाद भी हत्यारों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
वारदात तीन : धर्मशाला में युवक की हत्या का नहीं हुआ खुलासा
करीब दो माह पहले सिविल लाइन स्थित गुरहट्टी के पास धर्मशाला में अमरोहा के युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। शव को धर्मशाला में छोड़कर आरोपी भाग गया। खुद आरोपी ने कॉल की तो वारदात का खुलासा हुआ था। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस को पता चला है कि युवक ने किसी दूसरे व्यक्ति के पहचान पत्र के आधार पर सिम कार्ड खरीदा था। वारदात के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया है, फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से काफी दूर है। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम मेरठ में दबिश देकर भी वापस लौट चुकी है।
वारदात चार : रामगंगा में मिले दो शवों की नहीं हुई शिनाख्त
रामगंगा नदी में एक माह के अंदर दो युवकों के शव मिले हैं। शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। दोनों ही शवों की शिनाख्त कराने में कटघर पुलिस नाकाम है। हत्यारे भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। रामगंगा नदी में शव फेंके जाने के मामले लगातार प्रकाश में आते रहते हैं। दिल्ली में रहने वाली आयशा की हत्या की गई थी, दिल्ली से शव लाकर मुरादाबाद में फें का गया था। वारदात का खुलासा भी उस वक्त हो सका था जब खुद दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। कटघर पुलिस आयशा की शिनाख्त नहीं करवा सकी थी।
अनसुलझी वारदाताें के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। लावारिस शवों की पहचान के लिए पुलिस टीम लगी हैं। अरबाज की हत्या में अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
- जे. रविंद्र गौड, एसएसपी