{"_id":"5b242c164f1c1b254d8b6af4","slug":"161529097238-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरद्वारा में पुलिस वाले बिकवा रहे थे स्मैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठाकुरद्वारा में पुलिस वाले बिकवा रहे थे स्मैक
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
ठाकुरद्वारा में लंबे समय से बेची जा रही स्मैक के धंधे में आरोपियों को पुलिसकर्मियों का संरक्षण मिला हुआ था। इस आरोप में दो सिपाहियों को एसएसपी ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है।
ठाकुरद्वारा पुलिस ने नगर में स्मैक के धंधे मे लिप्त पूर्व सपा नेता के पति सलीम फकीरा और जेहरा खातून के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। एसओजी के प्रभारी केपी सिंह ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 व 21 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्र्रवार को सलीम फकीरा से देर तक पूछताछ की। उसने इस धंधे में लिप्त अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताए। एसएसपी जे रविंद्र गौड ने बताया कि स्मैक के धंधे में लिप्त आरोपियों का बचाव करने वाले सिपाही अनिल शर्मा और प्रवीण कुमार हैं। दोनों सिपाहियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनको पूर्व से ही स्मैक बिकने की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई के बजाय आरोपियों को संरक्षण दिया था। दोनों सिपाहियों को कर्तव्य पालन के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित किया है।
सिपाहियों पर गाज, ‘ओहदेदारों’ की जांच
दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई 24 घंटे के अंदर कर दी गई है। इस मामले में अभी अन्य पुलिसकर्मियों की भी जांच की जा रही है, जिनमें ओहदेदार भी शामिल हैं। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।