फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाजयुमो नेता के थप्पड़ जड़ने में इंस्पेक्टर का तबादला, दरोगा और सिपाही निलंबित

भाजयुमो नेता के थप्पड़ जड़ने में इंस्पेक्टर का तबादला, दरोगा और सिपाही निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
भाजयुमो नेता के थप्पड़ जड़ने में इंस्पेक्टर का तबादला, दरोगा और सिपाही निलंबित
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर साईं अस्पताल के सामने मंगलवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान भाजयुमो के नेता शिवम ठाकुर को थप्पड़ जड़ने के मामले में एसएसपी अमित पाठक ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई कर दी। उन्होंने ने बुधवार शाम मझोला थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर विकास सक्सेना को हटा दिया। उन्हेें शिकायत प्रकोष्ठ में भेज दिया गया है। इसके अलावा पाकबड़ा थाने के दरोगा और एक मुख्य आरक्षी को दो पक्षों में मारपीट की शिकायत मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न करने पर निलंबित कर दिया है। जबकि अगवानपुर चौकी के सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

कांशीराम नगर निवासी व भाजयुमो नेता शिवम ठाकुर मंगलवार शाम करीब सात बजे लोकोशेड पुल की ओर से कांशीराम नगर जा रहा था। साईं अस्पताल के सामने पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने उसकी बाइक रुकवा ली थी। शिवम ने आरोप लगाया था कि इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मझोला थाने में घंटों हंगामा किया था। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बुधवार सुबह फिर से भाजपा कार्यकर्ता एसएसपी अमित पाठक से मिले और उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि जांच करने के बाद पता चला कि इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बाइक सवार युवक के थप्पड़ मारा था। उन्हें शिकायत प्रकोष्ठ में ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा पाकबड़ा के फलैदा गांव में 22 जून को दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले की सूचना हकीमपुर पुलिस चौकी में दी गई। लेकिन इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस मामले में एसआई अनुज कुमार और मुख्य आरक्षी राज बहादुर को निलंबित कर दिया गया है। जबकि सिविल लाइंस थाने की अगवानपुर चौकी के कांस्टेबल अमित भाटी को लाइन हाजिर किया गया है। सिपाही ने बिना सत्यापन के सराय फारूख के साथ अभद्र व्यवहार किया था।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed