फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला घायल

सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बहनोई की मौत, साला घायल
चंदौसी। चंदौसी-इस्लामनगर मार्ग स्थित ग्राम बर्रई पुल के पास मंगलवार की रात बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बहनोई की मौत हो गई जबकि साले को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया। मृतक के तहेरे भाई ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना बहजोई के गांव सादात बाड़ी निवासी रामवीर (38) पुत्र पुन्नी मंगलवार को अपने साले राम निवास पुत्र वेदराम निवासी गांव सखामई थाना इस्लाम नगर के साथ चंदौसी में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात नौ बजे रामवीर सखामई होते बाइक से अपने गांव जा रहा था। रामवीर को अपने साले को उसके गांव सखामई छोड़ना था। रात नौ बजे जब वह कोतवाली क्षेत्र के गांव बर्रई पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया। एंबुलेंस से दोनो को सरकारी अस्पताल लाया गया। परीक्षण के बाद चिकित्सक ने रामवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामनिवास को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल आ गए। रामवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। मृतक के तहेरे भाई रोहताश ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed