{"_id":"5d0e94898ebc3e470d4f1181","slug":"156123660114-moradabad-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुर में फिर मिलीं मृत गाय, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भोजपुर में फिर मिलीं मृत गाय, मचा हड़कंप
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश गई। शनिवार सुबह काशीपुर मुरादाबाद हाईवे किनारे एक खेत में मृत गोवंशीय पशु मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन में गड्ढा खुदवाकर मृत पशुओं को दफना दिया गया। इससे पहले भी भोजपुर क्षेत्र में धारक नगला के पास एक खेत में 27 गोवंशीय पशु मिले थे। जिन्हें फेंकने वाले अभी तक नहीं पकड़े गए हैं।
भोजपुर क्षेत्र के सिरसवां गौड़ गांव स्थित चंद्रसेन मैमोरियल इंटर कालेज के सामने काशीपुर मुरादाबाद हाईवे किनारे एक खाली खेत
में चार मृत गोवंशीय पशु पड़े थे। ग्रामीण दिन चर्या में अपने खेतों पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हो पाई। जिससे हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ज्यादा लोगों के जुटने से पहले ही मृत पशु दफना दिए गए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इससे पहले भी भोजपुर क्षेत्र में ही धारक नगला गांव के पास 27 पशु मृत मिले थे। जिसे लेकर कई संगठनों ने हंगामा किया था और हाईवे पर जाम भी लगाया था। लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को तलाश नहीं कर पाई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस कर रही वाहन और आरोपियों को ट्रेस का दावा
मुरादाबाद। भोजपुर पुलिस दावा कर रही है पिछले दिनों धारक नगला गांव के पास हाईवे किनारे मृत पशु फेंकने वाले आरोपी और वाहन ट्रेस कर लिया है। पुलिस का दावा है पशु फेंकने वाले आरोपी संभल के रहने वाले हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।